Thursday, February 5, 2026
HomeNational NewsAsia Cup Trophy Controversy: मोहसिन नक़वी बोले– "कार्टून जैसा बना दिया", BCCI...

Asia Cup Trophy Controversy: मोहसिन नक़वी बोले– “कार्टून जैसा बना दिया”, BCCI ने दी सख्त चेतावनी

Asia Cup Trophy Controversy। एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद ट्रॉफी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने कहा कि उन्हें “कार्टून जैसा” बना दिया गया, जब वे ट्रॉफी देने के लिए स्टेज पर खड़े रहे और भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया।

नक़वी अभी भी एशिया कप ट्रॉफी और मेडल्स अपने दुबई होटल रूम में रखे हुए हैं। इस पर BCCI ने आपत्ति जताई और साफ कहा कि ट्रॉफी किसी की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि इसे विजेता टीम को सौंपना ही होगा।

BCCI का कड़ा रुख

BCCI अधिकारियों राजीव शुक्ला और आशीष शेलार ने ACC की मीटिंग में कहा कि ट्रॉफी ACC ऑफिस दुबई में रखी जाए, जहां से इसे भारतीय टीम तक पहुंचाया जाएगा। दोनों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर मामला नहीं सुलझा तो BCCI इसे ICC तक ले जाएगा।

नक़वी का जवाब

मीटिंग के दौरान नक़वी ने शिकायत की कि उन्हें भारतीय टीम के फैसले की जानकारी पहले से नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा AGM में नहीं बल्कि अलग से उठाया जाना चाहिए। वहीं BCCI ने साफ कर दिया कि ट्रॉफी “ACC की है, किसी व्यक्ति की नहीं।”

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments