Thursday, February 5, 2026
HomeRaigarh NewsRaigarh News: कोतवाली पुलिस ने नौ लाख की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी...

Raigarh News: कोतवाली पुलिस ने नौ लाख की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी और बिस्किट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News। कोतवाली पुलिस ने मधुबनपारा के सुने मकान में हुई नौ लाख रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक चोर और चोरी का सोना छिपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी पहले से ही अन्य मामले में जेल में बंद हैं।

घटना कैसे हुई?

मधुबनपारा निवासी श्रीमती आरजू बानो मल्लिक ने 24 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 28 अगस्त को मायके चली गई थीं और 21 सितंबर को लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। सीसीटीवी वायर काट दिए गए थे और आलमारी का लॉकर भी टूटा पाया गया।

घर से चार सोने के हार, तीन अंगूठियां, चार कान के सेट, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक आईफोन 16 प्रो मैक्स और दो लाख रुपये नकद समेत कुल करीब नौ लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई थी।

पुलिस की कार्रवाई

  • पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और CSP मयंक मिश्रा के निर्देश पर जांच तेज की गई।

  • मुखबिर की सूचना पर संदेही इकराम खान और मोह. समीर को हिरासत में लिया गया।

  • पूछताछ में इकराम ने चोरी करना कबूल किया और बताया कि उसने अपने साथी साबिर उर्फ बाटली और सद्दाम मल्लिक के साथ वारदात को अंजाम दिया।

  • जांच में सामने आया कि साबिर उर्फ बाटली का भाई मोह. समीर चोरी का सोना छिपाए हुए था।

    CG News, Ads

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों से एक सोने का हार, एक सोने का बिस्किट, एक अंगूठी और चार जोड़ी चांदी की पायल जब्त की है, जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. इकराम खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी तुर्कापारा पैलेश रोड, रायगढ़

  2. मोह. समीर, उम्र 40 वर्ष, निवासी तुर्कापारा पैलेश रोड, रायगढ़

वहीं चोरी में शामिल साबिर उर्फ बाटली और सद्दाम मल्लिक पहले से ही आबकारी प्रकरण में जेल में निरुद्ध हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments