Raigarh News। रामपुर क्षेत्र के दीनदयाल अपार्टमेंट में बीती रात सनसनीखेज घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि महिला के पति शहर से बाहर नौकरी करते हैं, जिसका फायदा उठाकर शहर के एक नामी ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह, जय सिंह (जूटमिल) और उसके साथी दो गाड़ियों में अपार्टमेंट पहुंचे।
आरोप है कि दबंगों ने महिला के घर में घुसकर उसके दो मासूम बच्चों के सामने गाली-गलौज किया और विरोध करने पर धक्का-मुक्की करते हुए बदसलूकी की। शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की और महिला के पति ने भी सीधे CSP मयंक मिश्रा को फोन पर जानकारी दी। CSP के निर्देश पर पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया और तड़के मुख्य आरोपी अनुज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस अब मामले की गंभीरता देखते हुए FIR दर्ज करने की तैयारी में है। यह कार्रवाई साफ इशारा करती है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments