दुबई, 29 सितंबर 2025 (CG Insights) — भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर Asia Cup 2025 का फाइनल जीत लिया और दूसरी बार T20 फॉर्मेट का एशिया कप चैंपियन बना। तिलक वर्मा ने शानदार नाबाद अर्धशतक (69)* जमाया और भारत को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान मात्र 146 रन पर सिमट गया। जवाब में भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद संयमित बल्लेबाज़ी की और दो गेंदें शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।

India vs Pakistan Head-to-Head (T20I)
-
कुल मुकाबले (2007 से अब तक): 15
-
भारत ने जीते: 12
-
पाकिस्तान ने जीते: 3
-
पिछले 7 व्हाइट-बॉल मैचों में भारत लगातार विजेता
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सुपर-4 मैच के बाद कहा था, “ये अब कोई राइवलरी नहीं रही, क्योंकि रिकॉर्ड खुद बता रहा है।”
मैच की झलकियाँ
-
पाकिस्तान की पारी बिखरी, सलमान आगा की टीम सिर्फ 146 रन पर आउट
-
भारत के टॉप ऑर्डर जल्दी आउट, लेकिन तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पारी संभाली
-
दुबे ने 33 रन बनाकर साझेदारी में अहम योगदान दिया
-
जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने गेंदबाज़ी से पाकिस्तान को रोका
-
भारत ने लगातार 12वीं बार पाकिस्तान पर जीत दर्ज की
टीमों की लिस्ट
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (wk), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), फखर ज़मान, हसन नवाज़, मोहम्मद हारिस (wk), साहिबजादा फरीहान, साइम अय्यूब, फहीम अशरफ, हुसैन तलात, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज़, अबरार अहमद, हसन अली, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, सलमान मिर्ज़ा, शाहीन अफरीदी।
एशिया कप 2025 फाइनल से जुड़ी हर अपडेट और खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाओं के लिए CG Insights से जुड़े रहिए।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments