Thursday, February 5, 2026
HomeRaigarh NewsRaigarh News: खरसिया में सांसद राधेश्याम राठिया ने किया श्री श्याम सरकार...

Raigarh News: खरसिया में सांसद राधेश्याम राठिया ने किया श्री श्याम सरकार चौपाटी का शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा शहर

Raigarh News। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छ फूड स्ट्रीट कार्यक्रम के तहत श्री श्याम सरकार चौपाटी का शुभारंभ बुधवार को सांसद राधेश्याम राठिया के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर खरसिया के स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

CG News, Ads

ट्रैफिक और गंदगी की समस्या से मिलेगी राहत

स्टेशन चौक पर लंबे समय से ठेले सड़कों के किनारे खड़े होने के कारण गंदगी और ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के नेतृत्व में नगर पालिका ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए एक सुव्यवस्थित चौपाटी का निर्माण कराया है। अब सभी ठेलेदार इसी चौपाटी में दुकानें लगाएंगे और स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाएंगे।

पार्किंग की व्यवस्था

चौपाटी के बाहर व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा दी गई है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

सांसद राठिया और अध्यक्ष कमल गर्ग का संदेश

सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा –
“नगर पालिका द्वारा बहुत ही सुंदर चौपाटी का निर्माण किया गया है। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि अनेक लोगों को रोजगार भी मिलेगा। खरसिया नगर ने सेवक के रूप में कमल गर्ग जैसे जुझारू अध्यक्ष को चुना है, जिनका एकमात्र लक्ष्य सेवा और विकास है।”

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि –
“श्री श्याम सरकार चौपाटी से ठेले वालों को निर्धारित स्थान मिलेगा और शहर को गंदगी व ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।”

CG News, Ads

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा, छाया विधायक महेश साहू, वरिष्ठ नेता बजरंग अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण (बंटी) सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, महामंत्री आनंद अग्रवाल, मनीष रावलानी समेत सभी पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments