Thursday, February 5, 2026
HomeCG NewsCG News: रायपुर में सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हुआ शातिर चोर,...

CG News: रायपुर में सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हुआ शातिर चोर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

CG News। माना थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चोरी के मामले में गिरफ्तार एक शातिर चोर थाने में ही सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस इसे छिपाने की कोशिश कर रही है, जबकि स्थानीय लोग इसे गंभीर सुरक्षा चूक बता रहे हैं।

10 लाख की चोरी का मामला

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अनिल बघेल की शिकायत पर पुलिस ने चंदन चेलक और महेश जांगड़े उर्फ ब्लेड को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों ने धरमपुरा इलाके के एक सूने मकान से लगभग 10 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी की थी।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को कोर्ट ले जाने की तैयारी चल रही थी। दस्तावेजी कार्रवाई के दौरान मौका पाकर महेश जांगड़े सिपाही का हाथ छुड़ाकर भाग निकला

पुलिस पर सवाल

हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपित फरार है, लेकिन हाथ छुड़ाकर भागने की पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है। यह घटना माना थाना क्षेत्र में तैनात पुलिस की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

बताया जा रहा है कि महेश और चंदन दोनों पुराने अपराधी हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है, लेकिन फरार महेश की तलाश अब तेज कर दी गई है।

इससे पहले भी तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक आरोपी कोर्ट से भागने में सफल हुआ था और अभी तक पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। उस पर 5,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments