Thursday, February 5, 2026
HomeRaigarh NewsRaigarh News: जंगलों में फिर गूंजी किलकारी: दो माह में तीसरे बेबी...

Raigarh News: जंगलों में फिर गूंजी किलकारी: दो माह में तीसरे बेबी एलीफेंट का जन्म, ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत

Raigarh News। धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के बंगरसूता बीट के खुदरीखार जंगल में एक बार फिर से खुशखबरी आई है। आज तड़के एक मादा हाथी ने शावक को जन्म दिया। खास बात यह है कि बीते दो माह में यह तीसरा बेबी एलीफेंट है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

दो दल हाथियों का विचरण

ग्रामीणों के मुताबिक, वर्तमान में जंगल में दो दल हाथियों का विचरण कर रहे हैं। इनमें से एक दल में 48 हाथी और दूसरे दल में 9 हाथी शामिल हैं। इन्हीं में से 48 हाथियों वाले दल की मादा हाथी ने आज सुबह शावक को जन्म दिया।

इससे पहले 20 अगस्त को धवराभांठा बीट और 2 सितंबर को घरघोड़ा परिक्षेत्र में भी शावकों का जन्म हुआ था। अब बंगरसूता में तीसरे शावक के आने से इलाके में लगातार तीसरी बार हाथी के जन्म की खुशी मनाई जा रही है।

ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत

हालांकि हाथियों से फसलों को नुकसान लगातार हो रहा है। बीती रात भी हाथियों ने खेतों में घुसकर 10 किसानों की फसल बर्बाद कर दी। बावजूद इसके, ग्रामीणों ने इस जन्म को शुभ संकेत माना है।
नवरात्रि के मौके पर जन्मे शावक को लोग सौभाग्य से जोड़कर देख रहे हैं।

वन विभाग की निगरानी

वन विभाग ने बताया कि हाथियों का दल हाल ही में खरसिया रेंज के काफरमार बीट से बंगरसूता पहुंचा है। टीम लगातार निगरानी रख रही है और प्रभावित किसानों की क्षति का आंकलन भी किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments