वार्ड नंबर 10 के लोग अपने भाजपा पार्षद और नगर निगम दोनों की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैये से बेहद नाराज़ हैं। जनप्रतिनिधि और प्रशासन की अनदेखी ने इलाके की हालत बद से बदतर कर दी है।

भानु प्रताप कॉलोनी और आसपास के मोहल्लों में आवारा कुत्तों और मवेशियों का आतंक फैला हुआ है। लोग हर दिन डर और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं, लेकिन न पार्षद और न ही नगर निगम इन समस्याओं पर कोई ध्यान दे रहे हैं।
इसी तरह, ऊँचाई पर बनाए गए घरों से बहकर आने वाली मिट्टी सीसी रोड पर लगातार जमा हो रही है। इस कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है और आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। कई लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन पार्षद इस पर ध्यान नही दे रहे हैं।

निवासियों का कहना है कि भाजपा पार्षद से बार-बार शिकायत के बावजूद वह आंखें मूँदकर बैठे हैं। पार्षद सिर्फ वादों तक सीमित हैं और निगम का रवैया भी उदासीन है।

लोगों का आरोप है कि इनकी लापरवाही ने वार्ड नंबर 10 को पूरी तरह बदहाल कर दिया है। जनता अब अपने जनप्रतिनिधि और नगर निगम दोनों से बेहद नाराज़ और हताश है।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments