Thursday, February 5, 2026
HomeNational NewsWho is Chaitanyananda Saraswati? दिल्ली की मैनेजमेंट कॉलेज की छात्राओं से यौन...

Who is Chaitanyananda Saraswati? दिल्ली की मैनेजमेंट कॉलेज की छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोपों में फरार ‘फर्जी गॉडमैन’ पर जारी हुआ LOC

Delhi| दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की 17 छात्राओं ने कॉलेज के पूर्व चेयरमैन और स्वयंभू गॉडमैन चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ डॉ. पार्थसारथी (62 वर्ष) पर यौन उत्पीड़न, अश्लील मैसेज भेजने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले एक महीने से फरार है। अगस्त 2025 में मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है ताकि वह विदेश भाग न सके।


CG News, Ads
चैतन्यानंद सरस्वती पर आरोप:

  • छात्राओं को फेल करने की धमकी देकर यौन शोषण की कोशिश

  • EWS कोटे की छात्राओं को निशाना बनाया

  • विदेशी ट्रिप का लालच देकर ‘पर्सनल मीटिंग’ की मांग

  • व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल

  • कॉलेज की महिला फैकल्टी और स्टाफ पर भी ‘सह-साजिश’ का आरोप

अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 17 ने सीधे-सीधे उत्पीड़न की शिकायत की है


पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

  • आरोपी पर 2009 से अब तक 5 केस दर्ज (मोल्स्टेशन और फ्रॉड के मामले शामिल)

  • 2016 में भी एक महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था

  • पुलिस ने हाल ही में उसके कॉलेज से फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी वोल्वो कार बरामद की, जिसके बाद धोखाधड़ी और जालसाजी का नया केस भी दर्ज हुआ।


कौन है चैतन्यानंद सरस्वती?

  • स्वयंभू गॉडमैन और 28 किताबों का लेखक

  • खुद को अर्ष विद्या ऑर्डर (शंकराचार्य परंपरा) का सन्यासी बताता है

  • स्वामी दयानंद सरस्वती का शिष्य होने का दावा

  • रिसर्चगेट पर प्रोफेसर और वेदांत विद्वान के तौर पर परिचय

  • अक्सर उत्तराखंड और आगरा में प्रवचन और सेमिनार के लिए जाता रहा है

    छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

    साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments