Bengaluru। Flipkart की Big Billion Days 2025 सेल में तेज़ डिलीवरी वादे पर भरोसा करने वाले एक ग्राहक को बुरी तरह निराशा हाथ लगी। टेक-उत्साही रजथ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पहले ट्विटर) पर साझा किया कि उन्होंने दो iPhone 16 (256GB) ऑर्डर किए थे—एक अगले दिन की डिलीवरी और दूसरा “Flipkart Minutes” सर्विस के तहत, जिसमें 20 मिनट में डिलीवरी का दावा था।
रजथ के मुताबिक, 20 मिनट का वादा कई घंटों तक खिंच गया। देर रात तक ऑर्डर डिलीवर न होने पर उन्होंने कई बार कस्टमर सपोर्ट और डिलीवरी एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती गई। उनके पोस्ट के मुताबिक, डिलीवरी एजेंट कई जगह घूमता रहा और सही समय पर प्रोडक्ट नहीं पहुंचाया।

आख़िरकार जब प्रोडक्ट मिला, तो स्टोरेज वैरिएंट गलत था। सही यूनिट देने की जगह गलत स्टोरेज भेजने के कारण Flipkart को आलोचना झेलनी पड़ी। thorough review के बाद कंपनी ने गलत प्रोडक्ट को पिकअप कर लिया और रिफंड प्रोसेस शुरू किया। हालांकि, इस घटना ने रजथ को काफी तनाव और चिंता दी।
सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने इसे Flipkart की बार-बार होने वाली गलतियों से जोड़ा। कई लोगों ने कहा कि हर साल Big Billion Days के दौरान ऑर्डर कैंसिलेशन, कीमतों में बदलाव, और डिलीवरी मुद्दे आम हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments