Thursday, February 5, 2026
HomeInternational NewsSuper Typhoon Ragasa Update: चीन ने 20 लाख लोगों को खाली कराया,...

Super Typhoon Ragasa Update: चीन ने 20 लाख लोगों को खाली कराया, ताइवान में 14 की मौत, हांगकांग में हाई अलर्ट

बीजिंग/ताइपे/हांगकांग। एशिया के कई हिस्सों में तबाही मचाने के बाद सुपर टायफून रगासा बुधवार को चीन के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के ग्वांगडोंग प्रांत से लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस तूफान ने ताइवान में अब तक 14 लोगों की जान ले ली है और 124 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

तूफान के आज दोपहर से शाम के बीच ताइशन और झांजियांग शहरों के बीच लैंडफॉल करने की संभावना है। एपी न्यूज एजेंसी ने चीन के राष्ट्रीय मौसम विभाग के हवाले से बताया कि यह हाल के वर्षों का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है।

ताइवान में हालात

रॉयटर्स के अनुसार, ताइवान के पूर्वी काउंटी हुआलिएन में एक बैरियर लेक के ओवरफ्लो होने से शहर में बाढ़ आ गई। यहां 14 की मौत हो चुकी है और 124 लोग लापता हैं। बचाव अभियान तेज कर दिया गया है, और सेना ने 340 सैनिकों को राहत कार्यों में लगाया है

हांगकांग और मकाओ में असर

हांगकांग ने टायफून सिग्नल 10, यानी सबसे उच्चतम चेतावनी जारी की है। सभी व्यवसाय, फैक्ट्रियां और परिवहन सेवाएं बंद करने के आदेश दिए गए हैं। तेज हवाओं ने पैदल पुल की छत को उड़ा दिया और दर्जनों पेड़ गिरा दिए। एपी रिपोर्ट के मुताबिक, 13 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मकाओ में भी एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

CG News, Ads

चीन में सतर्कता

चीन के दक्षिणी तट पर 10 से अधिक शहरों में स्कूल, फैक्ट्रियां और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से घरों में रहने और मौसम अपडेट्स का पालन करने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments