Thursday, February 5, 2026
HomeBilaspur NewsBilaspur News: पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस रेलडाली टकराव मामले में एसएसई व मेट...

Bilaspur News: पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस रेलडाली टकराव मामले में एसएसई व मेट निलंबित

बिलासपुर। पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस (12905) के रेलडाली से टकराने के मामले में रेलवे प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) प्रदीप मिंज और मेट संतराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। रेल प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है, और अनुमान है कि कुछ अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जयरामनगर और लटिया स्टेशन के बीच किलोमीटर 698/20ए-698/18ए पर हुई। पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस डाउन लाइन पर हावड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन चालक ने ट्रैक पर इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को रेलडाली के पास देखा।

CG News, Ads

चालक ने सीटी बजाकर कर्मचारियों को हटने और रेलडाली को ट्रैक से हटाने के संकेत दिए, लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बावजूद वे नहीं हटे। इसके बाद चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन रेलडाली से टकराने के बाद ही रुक सकी।

सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रेल प्रशासन ने इसे बेहद गंभीर माना है। अधिकारियों का कहना है कि यह हजारों यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना के बाद अकलतरा स्टेशन पर मेमो जारी करने के साथ ही चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments