नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में देशवासियों को नवरात्र और जीएसटी सुधारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और खरीदारी आसान होगी।
पीएम मोदी ने कहा, “हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई विदेशी चीजें शामिल हो गई हैं। अब समय है कि हम स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। गर्व से कहें – मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी बेचता हूं। जब यह सोच हर भारतीय में होगी, तभी भारत तेजी से विकसित होगा।”
उन्होंने राज्य सरकारों से भी अपील की कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के साथ अपने राज्यों में उत्पादन को बढ़ावा दें और निवेश के लिए माहौल तैयार करें। उन्होंने कहा, “केंद्र और राज्य जब मिलकर काम करेंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी और नियमों को सरल बनाने से एमएसएमई, लघु और कुटीर उद्योगों को बड़ा फायदा होगा। “इससे उनकी बिक्री बढ़ेगी, टैक्स कम देना होगा और उन्हें दोहरा लाभ मिलेगा। भारत की समृद्धि के समय लघु उद्योग ही अर्थव्यवस्था की रीढ़ थे। अब हमें वही गौरव फिर से पाना है। हमारे उत्पाद विश्वस्तरीय होने चाहिए और भारत का नाम रोशन करने चाहिए,” उन्होंने कहा।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814





