Thursday, February 5, 2026
Home Raigarh News New Delhi News: अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को...

New Delhi News: अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “अटल भूषण पुरस्कार” से सम्मानित

0
65
Prabal Pratab Singh Judev

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन ने अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को प्रतिष्ठित “अटल भूषण पुरस्कार” से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति और उनकी अद्वितीय विरासत को समर्पित है।

अटल जी एक दूरदर्शी राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कवि और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके आदर्श आज भी करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करते हैं। राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन पूरे देश में अटल जी के विचारों और मूल्यों के प्रसार, युवा नेतृत्व के प्रोत्साहन, साहित्य और कविता के संरक्षण, तथा सुशासन व विकास के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है।

अटल भूषण पुरस्कार उन महानुभावों को समर्पित है जिन्होंने राष्ट्र और सनातन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सम्मान ग्रहण करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह पुरस्कार “घरवापसी” अभियान को नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में और भी दृढ़ संकल्प और ताक़त के साथ घरवापसी का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here