रायगढ़। महापौर जीवर्धन चौहान ने आगामी 21 सितंबर को आयोजित होने वाली नमो मैराथन दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सभी वार्डों के पार्षदों और मोहल्लेवासियों से भागीदारी निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह सेवा पखवाड़ा जनजागृति अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आम जनता को सरकार की योजनाओं और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना है।

महापौर ने कहा कि मैराथन दौड़ सिर्फ खेल नहीं बल्कि संदेश है—नशा उन्मूलन, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उपयोग को बढ़ावा और फिटनेस जैसी प्राथमिकताओं को अपनाकर एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने का। उन्होंने जोर देकर कहा कि “स्वस्थ जीवन ही हर लक्ष्य की प्राप्ति का आधार है। दौड़ने से न केवल शरीर फिट रहता है बल्कि नशे से दूरी बनाने की प्रेरणा भी मिलती है।”
उन्होंने सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों से भी इस आयोजन में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज करने और आने वाली पीढ़ी को स्वास्थ्य व राष्ट्रनिर्माण के प्रति जागरूक करने का संदेश देने का आह्वान किया।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814





