बरमकेला। ग्राम कंठीपाली निवासी और पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती दीपकुमारी पटेल की सुपुत्री स्वर्गीय शारदा (दुर्गा) पटेल के दशकर्म एवं गंगभोज कार्यक्रम में कृषि सभापति व जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक शामिल हुईं।
डॉ. नायक ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर स्वर्गीय शारदा पटेल को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर जिला भाजपा मंत्री श्रीमती विलास सारथी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा सिदार, लेंधरा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शारदा मालाकार, स्थानीय सरपंच और ग्रामवासी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments