रायगढ़। कोतरारोड़ थाना पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवरों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर-जमानती धाराओं में न्यायिक रिमांड पर भेजा है। घटना 15 सितंबर की रात की है, जब मुंबई से ट्रेलर (PB 08 DS 2864) लेकर आया ड्राइवर राजगुरूबाग सिंह अपने साथी के साथ कोसमपाली स्थित दीपाली होटल में भोजन कर रहा था।
उसी समय होटल में बैठे दो युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें मना करने पर वे भड़क गए और अपने अन्य साथियों को बुलाकर लाठी-डंडे, पत्थर और लात-घूंसों से राजगुरूबाग सिंह पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथी कुलजीत सिंह की रिपोर्ट पर 17 सितंबर को थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 374/2025 दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुदेव सिंह उर्फ गोरा (अमृतसर), इंदपाल सिंह (लुधियाना), गुरुकिरतन सिंह (कपूरथला) और मनिन्दर सिंह (लुधियाना) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल डंडे भी बरामद कर लिए। कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, एएसआई देव प्रसाद चौहान, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक चंद्रेश पांडे और चूड़ामणि गुप्ता की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments