Thursday, February 5, 2026
HomeRaigarh NewsRaigarh News: जंगली हाथी का कहर, महिला की मौत, गांव में दहशत

Raigarh News: जंगली हाथी का कहर, महिला की मौत, गांव में दहशत

रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल के ग्राम रेरुमा खुर्द में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के हमले से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला खेत की ओर जा रही थी, तभी मांझीपारा मोहल्ले के पास हाथी ने अचानक हमला कर दिया। उसने महिला को पटक-पटक कर पैरों तले कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा रेंज में पिछले कई दिनों से 41 हाथियों का झुंड सक्रिय है। हाथी लगातार किसानों की फसलें उजाड़ रहे हैं और कई घरों को भी नुकसान पहुंचा चुके हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की तरफ न जाने की अपील की है। गांव में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments