Thursday, February 5, 2026
Home Raigarh News International News: डोनाल्ड ट्रंप के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित लौटे राष्ट्रपति...

International News: डोनाल्ड ट्रंप के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित लौटे राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी

0
39
Donald Trump Emegency Landing

अमेरिका। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया को उस समय थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा जब उनका हेलिकॉप्टर मरीन वन तकनीकी दिक्कत के कारण लंदन के पास ल्यूटन एयरफील्ड पर इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। ट्रंप दंपति चेकर्स से स्टैनस्टेड एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, जहां से उन्हें अमेरिका लौटना था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरीन वन हेलिकॉप्टर में उड़ान के दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या आई। पायलट्स ने एहतियातन स्टैनस्टेड पहुंचने से पहले ल्यूटन पर लैंड करने का फैसला लिया। यह यात्रा सामान्यतः 20 मिनट की थी, लेकिन इस वजह से लगभग 40 मिनट लग गए। दोनों को तुरंत बैकअप हेलिकॉप्टर से स्टैनस्टेड एयरपोर्ट भेजा गया, जहां से वे एयर फोर्स वन से वाशिंगटन रवाना हुए।

ट्रंप और मेलानिया ब्रिटेन के अपने दूसरे राजकीय दौरे पर थे। चेकर्स में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात के दौरान उन्होंने यूक्रेन, गाजा और अवैध प्रवासन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों ने एक नई टेक्नोलॉजी डील भी की, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियां यूके में 150 अरब पाउंड का निवेश करेंगी।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here