रायगढ़। रेलवे ने रायगढ़ स्टेशन पर चौथी लाइन और प्लेटफॉर्म विस्तार का काम पूरा कर लिया है। इसके बाद रायगढ़ से शुरू होने वाली दो अहम यात्री ट्रेनें गोंडवाना एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन फिर से रायगढ़ से शुरू हो गया है।
बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन के विस्तार और प्लेटफॉर्म निर्माण के चलते दोनों ट्रेनों को रायगढ़ से रद्द कर दिया गया था। इस कारण यात्रियों को बिलासपुर तक जाना पड़ रहा था। अब काम पूरा होने के बाद यात्रियों को राहत मिली है।
गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ से हजरत निजामुद्दीन तक जाती है, जबकि जनशताब्दी एक्सप्रेस रायगढ़ से गोंदिया के बीच चलती है। रेलवे के इस फैसले से रायगढ़ और आसपास के यात्रियों को फिर से सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v



Recent Comments