Thursday, February 5, 2026
HomeRaigarh NewsCG News: एनटीपीसी तिलईपाली के उप महाप्रबंधक 4.50 लाख की रिश्वत लेते...

CG News: एनटीपीसी तिलईपाली के उप महाप्रबंधक 4.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार – रायगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने मंगलवार को रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एनटीपीसी तिलईपाली कार्यालय रायकेरा के उप महा प्रबंधक विजय दुबे को 4.50 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई गोमती पेट्रोल पंप के पास उनके वाहन में की गई।

मामला कैसे सामने आया

ग्राम तिलईपाली निवासी सौदागर गुप्ता ने 13 सितंबर को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, एनटीपीसी द्वारा जमीन अधिग्रहण और मकान मुआवजा मिलने के बाद पुनर्वास राशि के तौर पर उनके पुत्रों को करीब 30 लाख रुपये मिलने थे। इसमें से 14 लाख रुपये पहले ही खाते में मिल चुके थे, लेकिन शेष 16 लाख रुपये दिलाने के एवज में विजय दुबे ने 5 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। पहले 50 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 4.50 लाख की मांग कर रहा था।

एसीबी ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद ट्रैप की योजना बनाई। 16 सितंबर को प्रार्थी को रकम देकर गोमती पेट्रोल पंप भेजा गया। तय योजना के तहत दुबे ने अपनी कार में रकम लेते ही एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी राशि आरोपी से बरामद की गई।

आसपास मचा हड़कंप

अचानक हुई इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद यह एसीबी की सबसे बड़ी रिश्वत ट्रैप कार्रवाई है।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, आरोपी की अन्य संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि पिछले एक साल में रायगढ़ जिले में यह आठवीं ट्रैप कार्रवाई है, और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments