CG Jobs: बिलासपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पशुधन विकास विभाग में लंबे समय से खाली पड़े सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (AVFO) के पदों को भरने के लिए संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला खनिज न्यास (DMF) फंड की सहायता से कुल 24 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सालयों में कर्मचारियों की कमी के कारण पशु उपचार, टीकाकरण और विभागीय योजनाओं का संचालन प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दी है।
24 पदों पर होगी संविदा नियुक्ति
पशुधन विकास विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के कई पद लंबे समय से रिक्त हैं। इनमें से 24 पदों को तत्काल भरने के लिए संविदा भर्ती निकाली गई है।
इस भर्ती के बाद बंद पड़े पशु चिकित्सालयों को दोबारा संचालित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।
8 जुलाई तक जमा कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन पत्र, पात्रता, नियम एवं शर्तों की जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
वेबसाइट से डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म
उम्मीदवार आवेदन पत्र और भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म एवं जानकारी: Bilaspur District Official Website
स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता
संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में बिलासपुर जिले के स्थानीय योग्य अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यदि स्थानीय स्तर पर पर्याप्त पात्र उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तब बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों के आवेदनों पर विचार किया जाएगा।




