रायगढ़। अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अंतर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केंद्र बनोरा में रविवार, 14 सितंबर को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 171 मरीजों ने अपनी आँखों की जांच कराई।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. अग्रवाल ने मरीजों की जांच की। इसमें 68 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 58 मरीजों के चश्मे बनने हेतु भेजे गए हैं, जिनका वितरण अगले नेत्र शिविर में किया जाएगा। इसके अलावा 68 मरीजों को नेत्र संबंधी ड्रॉप्स दी गईं। जांच के दौरान 21 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, जिन्हें चिकित्सकों ने आगे के उपचार के लिए परामर्श दिया।
अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट ने बताया कि अगला नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को बनोरा रायगढ़ में आयोजित होगा। वहीं, रायगढ़ की मुख्य शाखा की इकाई अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र डभरा में 15 सितंबर को आयोजित चिकित्सा शिविर में 17 मरीजों का उपचार डॉ. नवीन पटेल द्वारा किया गया।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v





