रायगढ़। जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा चोरंगा–सराईमुड़ा मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, कमल सिंह शाम करीब 6:30 बजे अपने साढ़ू के घर से लौटते समय चोरंगा–सराईमुड़ा के पास पहुंचा ही था कि लैलूंगा की ओर से आ रही आल्टो कार (सीजी 13 एई 5955) के चालक ने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कमल सिंह को सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्रारंभिक उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने आल्टो चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Recent Comments