Thursday, February 5, 2026
Home insights Special MP News: मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी विवाद पर बवाल: लेबर रूम में...

MP News: मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी विवाद पर बवाल: लेबर रूम में इंटर्न डॉक्टरों की मारपीट का वीडियो वायरल

0
44
girls fight

शहडोल। जिले के बिरसा मुंडा शासकीय मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वायरल वीडियो में ड्यूटी पर तैनात महिला इंटर्न डॉक्टर शिवानी लारिया की, दो अन्य महिला इंटर्न—योगिता त्यागी और शानू अग्रवाल—ने लेबर रूम में पिटाई कर दी। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि प्रसव के लिए एक महिला बेड पर मौजूद है और उसी दौरान दोनों इंटर्न मारपीट कर रही हैं। बीच-बचाव करने आए ड्यूटी पर तैनात एक पुरुष डॉक्टर को भी धमकाया गया।

ड्यूटी रोस्टर को लेकर चल रहा था विवाद

सूत्रों के मुताबिक, पिछले 2-3 दिनों से नाइट ड्यूटी को लेकर तीनों इंटर्न के बीच कहासुनी चल रही थी। पीड़ित शिवानी लारिया ने बताया कि 11 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी नियमित ड्यूटी पर थीं, तभी योगिता त्यागी और शानू अग्रवाल पहुंचीं और उन पर हमला कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन कर रहा जांच

पीड़ित ने लिखित शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सौंपी है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह ने कहा कि ड्यूटी रोस्टर को लेकर विवाद बढ़ा, जिससे मारपीट की नौबत आ गई। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली और इंटर्न डॉक्टरों के बीच समन्वय पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here