Raipur Ring Road Accident: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित भांटांगांव रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रिंग रोड पर घंटों तक लंबा जाम लग गया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे। इसी दौरान भांटांगांव के पास अचानक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
मौके पर मचा हड़कंप, भारी भीड़ जमा
हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
पुलिस ने संभाला यातायात व्यवस्था
सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक नियंत्रण शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया गया।
जनहानि नहीं, वाहन क्षतिग्रस्त
इस सड़क दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v




