Thursday, February 5, 2026
HomeCG NewsRaipur Nude Party Case: 7 आरोपी गिरफ्तार, फार्महाउस और क्लब संचालक भी...

Raipur Nude Party Case: 7 आरोपी गिरफ्तार, फार्महाउस और क्लब संचालक भी शामिल

पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 दर्ज किया। इस पर धारा 4 (स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम), धारा 67 (आईटी एक्ट) और धारा 79 (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सायबर विंग और एंटी क्राइम यूनिट ने सोशल मीडिया पोस्टर और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों का पता लगाया। संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

संतोष गुप्ता (68) – भाठागांव के S.S. फार्महाउस का मालिक, इवेंट के लिए फार्महाउस उपलब्ध कराया।
संतोष जेवानी (30) – इवेंट आयोजक।
अजय महापात्रा (35) – इवेंट आयोजक।
अवनीश गंगवानी (31) – इवेंट प्रमोशन करता था, What is Raipur नाम से इवेंट्स प्रमोट करता है।
जेम्स बेक (59) – हाईपर क्लब का संचालक, प्रमोशन में शामिल।
दीपक सिंह (39) – हाईपर क्लब से जुड़ा।
देवेन्द्र कुमार यादव (37) – प्रमोशन में शामिल।

पुलिस अब उन लोगों की भी जांच कर रही है, जिन्होंने बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर कर इस पार्टी के लिए एंट्री बुक की थी।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments