Thursday, February 5, 2026
Homeinsights SpecialAsia Cup 2025 : भारत-पाकिस्तान मैच से पहले वाराणसी में भारत की...

Asia Cup 2025 : भारत-पाकिस्तान मैच से पहले वाराणसी में भारत की जीत के लिए विशेष पूजा

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर के क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वाराणसी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर शनिवार शाम गंगा आरती के दौरान भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान फैंस हाथों में तिरंगा और टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर पहुंचे।

https://twitter.com/i/status/1967084868153864702

क्रिकेट प्रशंसक राजेश शुक्ला ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान का यह मैच बेहद खास है। चाहे जंग का मैदान हो या खेल का मैदान, भारत ने हमेशा पाकिस्तान को हराया है। हमें उम्मीद है कि इस बार भी टीम इंडिया जीत दर्ज करेगी। हमने भगवान शिव और मां गंगा से विजय की प्रार्थना की है।” वहीं कर्नाटक के बेलागवी में भी फैंस ने कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताते हुए कहा कि टीम इंडिया निश्चित रूप से यह मैच अपने नाम करेगी।

https://twitter.com/i/status/1967086623377813802

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments