वर्ष 2022 से पहले के पुराने मामलों को जोड़ने पर मार्च 2026 तक कुल मरीजों की संख्या 691 थी, जो अब बढ़कर 746 हो गई है। विभाग के अनुसार नए सेशन 2026-27 (अप्रैल से अब तक) में ही 18 नए मरीज सामने आए हैं। नाबालिगों में भी संक्रमण, निगरानी बढ़ी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में भी एचआईवी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर लगभग 16 तक पहुंच गई है। इससे पहले यह संख्या 13 थी, जिसमें तीन नए मामले जुड़े हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बच्चों में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद संवेदनशील क्षेत्रों और स्लम बस्तियों में विशेष निगरानी बढ़ाई जा रही है। संक्रमण के कारणों पर चिंता विभाग का मानना है कि संक्रमण फैलने के पीछे नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली इंजेक्शन सुइयों का साझा उपयोग और असुरक्षित व्यवहार प्रमुख कारण हो सकते हैं। यदि इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में मामलों में और वृद्धि संभव है। लक्षण और जागरूकता एचआईवी संक्रमण में शुरुआती लक्षणों में अत्यधिक थकान, लगातार बुखार, वजन में तेजी से गिरावट, त्वचा संबंधी बदलाव और मुंह या जननांगों पर छाले शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि एचआईवी छूने, साथ रहने, भोजन साझा करने या सामान्य सामाजिक संपर्क से नहीं फैलता है। यह केवल संक्रमित रक्त, असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई या मां से बच्चे में प्रसव के दौरान फैल सकता है। स्वास्थ्य विभाग की तैयारी प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में स्क्रीनिंग और निगरानी तेज कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की गलत जानकारी से बचें और जांच व उपचार के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क करें। छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2vART दवाइयां = First Class Life [HIV Test, Couple Testing, HIV Awareness, Safe Relationships]#TrustAndTest #HIVTesting #HealthyBonds #CGSACS pic.twitter.com/YDYTuhtOax
— Chhattisgarh State AIDS Control Society (@SACSCG) May 27, 2026




