रायगढ़ में हनुमान मंदिर पर चला एनटीपीसी का बुलडोजर, मूर्ति क्षतिग्रस्त – विश्व हिंदू परिषद भड़की

0
33

रायगढ़। घरघोड़ा विकासखंड के चोटींगुड़ा गांव में हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है कि एनटीपीसी के बुलडोजर ने अधिग्रहित मकान तोड़ते समय मंदिर पर भी कार्रवाई की, जिससे हनुमान जी की मूर्ति के हाथ-पांव टूट गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना को हिंदू आस्था पर कुठाराघात बताते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने प्रशासन और एनटीपीसी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विहिप के संभाग आयोजक विनय दुबे ने बताया कि मंदिर त्रिनाथ मिश्रा के घर में स्थित था, जहाँ हनुमान जी की जागृत और प्राण-प्रतिष्ठित मूर्ति की नियमित पूजा-अर्चना होती थी। एनटीपीसी द्वारा अधिग्रहण के बाद भी अधिकारी संवेदनशीलता नहीं दिखा सके और बुलडोजर से घर के साथ मंदिर को भी क्षति पहुंचाई। दुबे ने कहा कि यह घटना हिंदू भावनाओं का अपमान है और इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकारी उपक्रम होते हुए भी एनटीपीसी ने जिम्मेदारी नहीं निभाई और जनभावनाओं की अनदेखी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here