CG Assistant Professor Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 2500 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती जल्द, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

CG Assistant Professor Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 2500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने के संकेत मिले हैं। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि यह भर्ती सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। राज्य के 649 शासकीय कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। फिलहाल कई कॉलेज अतिथि व्याख्याताओं और सीमित स्थायी स्टाफ के सहारे संचालित हो रहे हैं। करीब 2500 पद रिक्त, सिस्टम पर दबाव आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के 5406 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से लगभग 2498 पद खाली हैं। वहीं प्रोफेसर के 780 स्वीकृत पद भी रिक्त बताए जा रहे हैं। शिक्षकों की कमी का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और कॉलेजों की शैक्षणिक व्यवस्था पर देखा जा रहा है। लंबे समय से अटकी भर्ती प्रक्रिया दो साल पहले तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा 2169 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में 625 पदों की भर्ती को वित्तीय स्वीकृति भी मिली, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। नेट, सेट और पीएचडी योग्य लगभग 50 हजार अभ्यर्थी भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों में बढ़ी नाराजगी भर्ती में लगातार देरी से अभ्यर्थियों में असंतोष बढ़ रहा है। कई उम्मीदवारों का कहना है कि लंबे इंतजार के कारण उनकी उम्र सीमा प्रभावित हो रही है और करियर पर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रोफेसर भर्ती को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वर्ष 2021 में जारी विज्ञापन के बाद पांच साल बीत जाने के बावजूद चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी है। शिक्षा मंत्री का बयान उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सहायक प्राध्यापक भर्ती सरकार की प्राथमिकता में है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा व्यवस्था पर सवाल भर्ती प्रक्रियाओं में देरी के चलते उच्च शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थायी शिक्षकों की कमी से कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और छात्रों को अपेक्षित मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v