Thursday, February 5, 2026
HomeRaipur NewsRaipur Accident News: मोवा ओवरब्रिज पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, 3...

Raipur Accident News: मोवा ओवरब्रिज पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, 3 लोग घायल

Raipur Accident News: राजधानी रायपुर में रविवार सुबह मोवा ओवरब्रिज पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है, जब KIA Sonet और Hyundai Creta कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के फ्रंट हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और हादसे के बाद ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए ट्रैफ़िक जाम की स्थिति बन गई।

घटने का विवरण

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठे और आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

घायलों की स्थिति

पुलिस द्वारा घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार दुर्घटना का प्राथमिक कारण माना जा रहा है। टक्कर के सही कारणों की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ओवरब्रिज पर हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल रहा और कई लोगों ने तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments