Thursday, February 5, 2026
HomeCG NewsRaigarh Breaking News: बारौद-बिजारी खदान बंद, युवा कांग्रेस का धरना आंदोलन जारी

Raigarh Breaking News: बारौद-बिजारी खदान बंद, युवा कांग्रेस का धरना आंदोलन जारी

Raigarh Breaking News: घरघोड़ा ब्लॉक के बारौद-बिजारी खदान में आज सुबह से युवा कांग्रेस का धरना आंदोलन जारी है। आंदोलन का नेतृत्व उस्मान बेग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा।

युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार, मुआवजा वितरण, सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था में सुधार शामिल है। आंदोलन के कारण खदान से कोयला परिवहन पूरी तरह ठप हो गया है और सैकड़ों ट्रक खदान के बाहर खड़े हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन और प्रशासन उनकी मांगों को अनसुना कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखे हुए है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments