Thursday, February 5, 2026
HomeRaigarh NewsRaigarh News: प्रेस क्लब भवन के लिए 30 लाख स्वीकृत, पत्रकारों ने...

Raigarh News: प्रेस क्लब भवन के लिए 30 लाख स्वीकृत, पत्रकारों ने ओपी चौधरी का जताया आभार

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की पहल पर प्रेस क्लब भवन निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है। लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करते हुए चौधरी ने भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की अनुशंसा कलेक्टर को भेज दी है।

प्रेस क्लब उपाध्यक्ष राजेश जैन ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पत्रकार लंबे समय से प्रेस क्लब भवन की मांग कर रहे थे। चौधरी के प्रयास से डिग्री कॉलेज रोड पर भूमि आंबंटन की प्रक्रिया पूरी कर रजिस्ट्री भी संपन्न हो चुकी है। हाल ही में रजिस्ट्री दस्तावेज प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा को सौंपे गए थे।

CG News, Ads

वित्त मंत्री ने उसी समय 30 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, जिसे अब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में स्वीकृत किया गया है। इस राशि से रायगढ़ प्रेस क्लब का सर्वसुविधायुक्त भवन जल्द ही बनना शुरू हो जाएगा।

भवन निर्माण के लिए रास्ता साफ होने पर पत्रकारों में उत्साह है। अध्यक्ष, सचिव और सभी सदस्यों ने चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय पत्रकारिता के विकास और मीडिया समुदाय के लिए एक बड़ा कदम है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments